डीआईजी ने सीआरपीएफ वेटरन्स का किया सम्मान 

डीआईजी ने सीआरपीएफ वेटरन्स का किया सम्मान 

प्रेस विज्ञप्ति:नई दिल्ली 
शांतिरक्षक बल सीआरपीएफ द्वारा अपने पूर्व अर्धसैनिकों का ग्रूप सेंटर झाडोदा कलॉ नई दिल्ली माननीय डीआईजी श्री विनय कुमार सिंह द्वारा वेटरन्स डे के मौके पर सैकड़ों पूर्व अर्धसैनिकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 
अलाइंस आफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के हवाले से कहा गया कि  सम्मान समारोह के अलावा वार्ब मीटिंग आयोजित की गई जिसमें पूर्व अर्धसैनिकों द्वारा अपने पैंशन पुनर्वास व कल्याणकारी मुद्दे डीआईजी सर के संज्ञान में लाए गए। इस अवसर पर पूर्व अर्ध सैनिकों का बैंड बाजे के साथ स्वागत कर उनके द्वारा सीआरपीएफ में रहते हुए राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च सेवाओं को याद किया। इस सम्मान समारोह में दिल्ली व आस पास के सटे इलाकों से सिपाहियों से लेकर उच्चतम स्तर एडीजी लेवल तक के रिटायर्ड जवानों ने भाग लिया जिसमें विशेष रूप से पूर्व एडीजी सीआरपीएफ श्री एचआर सिंह जोकि एलाइंस के अध्यक्ष भी हैं सराहनीय उपस्थिति रही। मीटिंग उपरांत पूर्व अर्धसैनिकों ने स्वादिष्ट व्यंजनों से सरोबार लज़ीज़ ख़ाने व मिलेट से बने हलवे स्वाद का आनंद लिया। इस अवसर पर एडीजी श्री एचआर सिंह द्वारा डीआईजी श्री विनय कुमार सिंह, कमांडेंट चेतन चीता, कमांडेंट फर्स्ट सिग्नल बटालियन व अन्य ग्रूप सेंटर उच्च अधिकारियों द्वारा पूर्व अर्धसैनिकों के लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित करने हेतु साधुवाद दिया और उम्मीद जताई कि इस तरहां के सम्मान समारोह अन्य सुरक्षा बलों में भी आयोजित किए जाएं।
इस समारोह की विशेषता राष्ट्र की आन बान शान जिंदा शहीद सीआरपीएफ कमांडेंट चेतन चीता आकर्षण का केंद्र रहे जिन्होंने अपने पूर्व अर्धसैनिकों की खूब आवाभगत की। ज्ञातव्य रहे कि चेतन चीता जिन्होंने देश के लिए सीने में 9 गोली खाई ओर एम्स ट्रॉमा में रहने के बाद फिर से ड्यूटी संभाली। इस अवसर पर ग्रूप के अन्य सिनियर अधिकारियों द्वारा अपने रिटायर्ड योद्धाओं को सम्मानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक मेले जैसा माहौल में अजीब सी अपनेपन की अनुभूति हुई जिसको शब्दों में बयान करना मुश्किल है। आपकी जानकारी हेतु इस तरहां का वेटरन्स समारोह ग्रूप सेंटर सीआरपीएफ डीआईजी श्री कोमल सिंह द्वारा किया जा चुका है जोकि बधाई के पात्र हैं।
ज्ञातव्य रहे कि अपनी पुरानी पैंशन बहाली, वन रैंक वन पेंशन, पैरामिलिट्री सर्विस पे, राज्यों में अर्ध सैनिक कल्याण बोर्डों के गठन, केंद्रीय स्तर पर पैरामिलिट्री फ्लेग डे फंड की स्थापना, सीआईएसएफ जवानों को सीएलएमएस के तहत मदिरा सुविधा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राज्यों में सीजीएचएस डिस्पेंसरियों के गठन, एक्स मैन दर्जा व अन्य सुविधाओं को लेकर 6 अप्रैल जंतर-मंतर पर शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन करेंगे साथ ही इसी दिन छत्तीसगढ़ में शहीद हुए 76 जवानों को श्रध्दा सुमन अर्पित करेंगे।